Miss Universe India 2025: मनिका विश्वकर्मा बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025, अब दुनिया के मंच पर दिखाएंगी भारत का जलवा

Miss Universe India 2025: भारत को अपनी नई ब्यूटी क्वीन मिल कई है. राजस्थान के जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता का ताज इस बार गंगानगर की रहने वाली मनिका विश्वकर्मा(Manika Vishwakarma) के सिर सजा है. स्‍टेज पर उनकी खूबसूरत स्‍माइल और जबरदस्‍त आत्मविश्वास ने उन्हें इस खिताब का असली हकदार बना दिया. इस उपलब्धि के बाद अब मनिका थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.मनिका की यह जीत यूं ही नहीं आई. मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब पाने से पहले ही उन्होंने मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 का ताज अपने नाम किया था. इसके बाद दिल्ली में मॉडलिंग जगत में कदम रखा और धीरे-धीरे खुद को एक मजबूत दावेदार के रूप में तैयार किया. अब जब वह वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं, तो उनके कंधों पर जिम्मेदारियाँ और बढ़ गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!