रोज सुबह पानी में मिलाकर पिएं यह देसी चीज, पिघल जाएगी शरीर की चर्बी, डायबिटीज भी होगी कंट्रोल !

Benefits of Apple Cider Vinegar: वजन कम करने के लिए लोग सुबह उठकर घंटों मेहनत करते हैं. कुछ लोग जिम में जाकर पसीना बहाते हैं, तो कई लोग पार्क में जाकर वॉक करते हैं. वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का सेवन भी करते हैं. अगर आप भी शरीर पर जमी चर्बी को हटाना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में कुछ चम्मच एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) मिलाकर पीना शुरू कर सकते हैं. ACV को हिंदी में सेब का सिरका कहा जाता है और यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. आजकल यह वेट लॉस और ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए काफी पॉप्युलर हो गया है. कि सेब का सिरका शरीर पर जमी चर्बी को कम करने में काफी असरदार माना जा सकता है. इसमें मौजूद एसिटिक एसिड मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट स्टोरेज को रोकता है. एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से भूख कम लगती है, जिससे कैलोरी इनटेक कम होता है. रोज एक से दो चम्मच एप्पल साइडर को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से वजन धीरे-धीरे घटने लगता है और इसका असर पेट और कमर की चर्बी पर भी होता है. पेट की चर्बी घटाने में ACV को बेहद फायदेमंद माना जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!