नई दिल्ली. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं. यशराज के बैनर तले बनी ये फिल्म स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी थी, लेकिन इस फिल्म को वैसा रिस्पांस मिलते नहीं दिख रहा है जैसी मेकर्स को उम्मीद थी. 14 अगस्त को रिलीज हुई वॉर 2 ने दर्शकों को काफी निराश किया है. बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठीक शुरुआत के बाद से ही फिल्म लड़खड़ाने लगी और इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई. बीते सोमवार यानी 18 अगस्त को ऋतिक, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म का पहला मंडे टेस्ट था जिसमें ये फेल हो गई.बॉक्स-ऑफिस पर अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वॉर 2’ को रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन और आमिर खान स्टारर ‘कूली’ से कड़ी टक्कर मिली है. पहले मंडे टेस्ट में ही ‘वॉर 2’ लड़खड़ाते दिखी और लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई मल्टीप्लेक्स थिएटर्स ने वॉर 2 के शोज कैंसिल कर दिए हैं. फिल्म ने पहले मंडे को 10 करोड़ रुपए से कम की कमाई की है.‘वॉर 2’ के कैंसिल हुए शोजफर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार ‘वॉर 2’ के शोज कैंसिल कर दिए गए हैं क्योंकि यशराज प्रोडक्शन की फिल्म का टिकट काफी महंगे हैं और लोगों से फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है. बीते सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में 75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.
