प्रेमानंद महाराज पाप धोने की मशीन…’, सुपरस्टार के ज्ञान पर राशन-पानी लेकर चढ़े लोग, बोले- ‘लौंडा नाच वाला…’

नई दिल्ली. अनिरुद्ध कुमार पांडे से प्रेमानंद महाराज बने वृंदावन के नामी साधक, सिर्फ आम लोगों के ही नहीं, बल्कि कई बड़े बॉलीवुड सितारों के भी आध्यात्मिक मार्गदर्शक बन चुके है. विराट कोहली और अनुष्का कोहली, ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी, पंजाबी सिंगर मीका सिंह, भोजपुरी एक्टर और सांसद रवि किशन और नामी सिंगर बी प्राक सहित कई सेलेब्स प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद ले चुके हैं. हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी उनसे मुलाकात की और अध्यात्म का ज्ञान लिया. राज कुंद्रा ने बातों-बातों में उन्हें अपने एक किडनी भी ऑफर की, जिसको लेकर वह काफी ट्रोल भी हुए. अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने प्रेमानंद महाराज को लेकर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसके बाद वो काफी ट्रोल हो रहे हैं.भोजपुरी फिल्मों की हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने इस पोस्ट में प्रेमानंद महाराज का जिक्र करते हुए शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर निशाना साधा. सोशल मीडिया पर कुछ मिनटों में ही वायरल हो गया. पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को समझने में देरी नहीं लगी कि उन्होंने ये किसके लिए कहा है.खेसारी लाल यादव ने किया था ये पोस्टखेसारी लाल यादव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने एक अपील कहते हुए लिखा- ‘प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए, कुछ दिन से नोटिस किए की कई लोग इमेज मेकिंग के लिए वहां जाने लगे हैं. वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं. सच्ची श्रद्धा है तो बस उनके बातो को अनुसरण कीजिए. हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता. भोरे भोरे ज्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक हैं’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!