मां-बहन की…’, फराह खान ने अमीषा पटेल को शूटिंग के दौरान दी थीं गालियां, एक्ट्रेस ने खोली कोरियोग्राफर की पोल

नई दिल्ली. अमीषा पटेल ने साल 2000 में ‘कहो ना प्यार है’ से डेब्यू किया था. इसमें हीरो थे ऋतिक रोशन. एक्टर की भी यह पहली मूवी थी. रिलीज के बाद ‘कहो ना प्यार है’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई. इस मूवी के ज्यादातर गानों की कोरियोग्राफी फराह खान ने की थी. हाल ही में फराह खान के व्लॉग में अमीषा पटेल नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफर उन्हें और ऋतिक को खूब गालियां देती थीं.फराह ने अपने व्लॉग के लिए कुक दिलीप के साथ अमीषा पटेल के घर पहुंचीं. इस दौरान अमीषा ने खुलासा किया कि शूटिंग के समय फराह किस तरह उन्हें और ऋतिक को डांटती और गालियां देती थीं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम लोगों को कहो ना प्यार है के टाइम पर ऋतिक और मुझे जो मां-बहन की गालियां मिलती थीं, डांट-डांट के सिखाते थीं. मैं आपको मजाक नहीं कर रही हूं’.फराह खान ने दिया मजेदार जवाब हालांकि, फराह खान ने इस दावे को नकारते हुए मजाक में कहा कि उन्होंने सिर्फ अमीषा को डांटा, ऋतिक को नहीं. उन्होंने कहा, ये झूठ है. मैंने ऋतिक को कभी गाली नहीं दी, सिर्फ अमीषा को गाली पड़ती थी.’ यह सुनते ही अमीषा पटेल हंसने लगती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!