हिंदी सिनेमा में पर्दे की रोमांटिक जोड़ियां हमेशा से दर्शकों को प्रभावित करती रही हैं. रेखा-जीतेंद्र, धर्मेंद-हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन-रेखा और अनिल कपूर – माधुरी दीक्षित की जोड़ियां कभी फिल्म की सफलता की गारंटी बन गई थीं. रियल लाइफ में इन बॉलीवुड हसीनाओं की जब शादी हुई तो मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरीं. हेमा मालिनी की शादी का किस्सा तो और भी दिलचस्प है. उन्होंने हीमैन धर्मेंद्र से मई 1980 में शादी रचाई थी. धर्मेंद्र उस समय शादीशुदा थे. दोनों ने धर्म बदलकर शादी की थी.से एक जमाने में इंडस्ट्री के तीन स्टार शादी करना चाहते थे. संजीव कपूर दो बार शादी का प्रस्ताव दे चुके थे. दोनों ही बार उनका प्रपोजल हेमा ने ठुकरा दिया था. संजीव कपूर ने अपने प्यार का पैगाम जीतेंद्र के जरिये भिजवाया था. जीतेंद्र ने मौका देखकर अपने नाम का प्रपोजल हेमा के सामने रख दिया. हेमा ने भी इनकार नहीं किया. इसी बीच हेमा और धर्मेंद्र के बीच भी नजदीकियां बढ़ी. जीतेंद्र उस समय दोहरा अफेयर कर रहे थे. एक तरफ जहां हेमा से नजदीकियां बढ़ा रहे थे, वहीं दूसरी ओर उनका अफेयर शोभा सिप्पी से चल रहा था. शोभा सिप्पी एयर होस्टेस थीं. दोनों के बीच बचपन वाला प्यार था.
