पटना. बिहार में अब विकास की रफ्तार और तेज होगी. नीतीश कुमार की अगुवाई में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है. कुल 16 एजेंडों को मंजूरी दी गई है, जिनमें सबसे चर्चित फैसला बिहार के बड़े शहरों में फाइव स्टार होटल खोलने का है. पहले से ही पटना में तीन होटल प्रस्तावित हैं, जिनमें पाटलिपुत्र अशोक, बांकीपुर बस स्टैंड और सुल्तान पैलेस शामिल हैं. अब बिहार के राजगीर में भी दो होटल की योजना है. सरकार का मानना है कि इससे पर्यटन और आतिथ्य उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.
