बहराइच : करंट लगने से युवक की मौत , 11 हजार की लाइन में स्टील की पाइप छूने से हुआ हादसा ।मेराज अहमद/ ब्यूरो चीफ बहराइच :

बहराइच : करंट लगने से युवक की मौत , 11 हजार की लाइन में स्टील की पाइप छूने से हुआ हादसा ।मेराज अहमद/ ब्यूरो चीफ बहराइच : जिले के रिसिया इलाके में सोमवार को एक युवक घर में स्टील के रेलिंग लगाकर बची हुई पाइप ऑटो में रख रहा था । तभी ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन में पाइप लगने से युवक को करंट लग गया । जब तक लोग उसे इलाज के लिए लेकर जाते उसकी मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिसिया थाना क्षेत्र में स्थित रविदास नगर का रहने वाला नदीम उम्र 18 वर्ष घरों व दुकानों पर रेलिंग लगाने का काम करता था । सोमवार सुबह वो कटीलिया चौराहे पर एक मकान में रेलिंग का काम खत्म कर बची हुई पाइप ई रिक्शा पर रख रहा था । तभी अचानक पाइप ऊपर से गुजरी 11 हजार की लाइन से टकरा गई जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!