राजगढ़ : मध्यप्रदेश सरकार की पहल राजगढ़ में डायल-112 सेवा के लिए 22 नई गाड़ियां दी गई।

राजगढ़ : मध्यप्रदेश सरकार की पहल राजगढ़ में डायल-112 सेवा के लिए 22 नई गाड़ियां दी गई। राजगढ़ जिले में आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए डायल-112 की 22 नई फर्स्ट रिस्पॉन्स गाड़ियां सेवा में शामिल की गई हैं। इनमें से 5 स्कॉर्पियो वाहन शहर और हाईवे पर तैनात किए गए हैं। बाकी 17 वाहन ग्रामीण थानों व चौकियों पर सेवाएं देंगे।सभी वाहन आधुनिक तकनीक से लैस हैं। इनमें बॉडी वॉर्न कैमरा और डेशबोर्ड कैमरा लगे हैं। जीपीएस सिस्टम के साथ लोकेशन बेस ट्रैकिंग और लाइव मॉनिटरिंग की जैसी अनेक सुविधा दी गई है। आपात स्थिति में मदद के लिए वाहनों में हैक्सा, बोल्ट कटर और टिन कटर रखे गए हैं। कुल्हाड़ी, रस्सी, स्ट्रेचर, डेड बॉडी कवर और हैमर कटर भी उपलब्ध हैं।थाना प्रभारी संजय सिंह के अनुसार इन गाड़ियों से पुलिस की कार्रवाई और तेज होगी। शहर हो या गांव, हर जगह तुरंत मदद पहुंचेगी।नई सेवा में रिस्पॉन्स टाइम कम होगा और लोकेशन आधारित मदद की गुणवत्ता बेहतर होगी।रिपोर्ट : सऊद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!