दिखना है लंबी और स्लिम? सिलवाएं इस डिजाइन की कुर्तियां, दिखेगा परफेक्ट फिगर

हर लड़की चाहती है कि वह अपने लुक्स में स्मार्ट और स्टाइलिश दिखे. अगर आपका कद थोड़ा छोटा है या आपको स्लिम दिखना है, तो कुर्ती के सही डिजाइन का चुनाव करना बहुत जरूरी है. सही पैटर्न और कट वाली कुर्ती न सिर्फ आपके फिगर को परफेक्ट शेप देती है, बल्कि आपको लंबा और स्लिम दिखाने में भी मदद करती है. मार्केट में कुर्ती के कई डिजाइन उपलब्ध हैं, लेकिन अगर आप स्मार्ट ट्रिक्स अपनाएं तो हर आउटफिट में खूबसूरत लग सकती हैं. आइए जानते हैं कैसे…स्ट्रेट कट कुर्ती से मिलेगा स्लिम लुकस्ट्रेट कट कुर्ती हमेशा हीट में रहती है क्योंकि यह हर बॉडी शेप पर जंचती है. इसकी खासियत यह है कि यह शरीर को सटीक शेप देती है और लंबा लुक क्रिएट करती है. स्ट्रेट लाइन पैटर्न बॉडी को लंबाई में खींचता है जिससे आप स्लिम और टॉल दिखती हैं. इसे आप प्लाज़ो, पैंट या जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं. ऑफिस हो या कैज़ुअल पार्टी, यह डिजाइन हर जगह क्लासी लुक देता है.-लाइन कुर्ती से दिखेगा परफेक्ट फिगरए-लाइन कुर्ती उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो अपने पेट और हिप्स को कवर करना चाहती हैं. इस डिजाइन की कुर्ती टॉप से फिट होकर नीचे की ओर फैलती जाती है, जिससे बॉडी का एक्स्ट्रा फैट आसानी से हाइड हो जाता है. साथ ही, यह पहनने में भी बहुत कंफर्टेबल होती है. फ्लोई फैब्रिक वाली ए-लाइन कुर्ती पहनकर आप बेहद स्टाइलिश और स्लिम दिखाई देंगी. यह डेली वेयर के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!