भारत पर कहर बरपाने उड़ा था पाकिस्तानी Saab 2000, कैसे 40N6 मिसाइल ने हवा में किया तबाह, ऑपरेशन सिंदूर की अनकही कहानी

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ साजिश रचने निकला पाकिस्तान का एयरबॉर्न निगरानी जहाज Saab 2000, कुछ ही मिनटों में आसमान में धधकते मलबे में तब्दील हो गया. 8 मई 2025 की रात पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिला दी भारतीय वायुसेना के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने. महज 314 किलोमीटर की दूरी से दागे गए 40N6 मिसाइल ने वह काम कर दिया, जिसे देखकर इस्लामाबाद के हुक्मरान हक्के-बक्के रह गए. दरअसल यह सब पहलगाम नरसंहार के बाद भारत के चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ पाकिस्तान का वार था.पाकिस्तान को लगता था कि उसका Saab 2000 Erieye AEW&C सिस्टम भारत की रणनीति को मात देगा. लेकिन “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत IAF ने ऐसा प्रहार किया कि दुश्मन की रीढ़ ही हिल गई. यह महज एक मिसाइल वार नहीं था बल्कि भारत की आकाश से धधकती चेतावनी थी कि अगर दुश्मन ने जरा भी दुस्साहस किया तो अंजाम कितना खौफनाक होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!