Rohnat was declared ‘village of rebels’: हरियाणा के भिवानी जिले के रोहनात गांव का 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा एक दुखद इतिहास है. जिसके कारण लंबे समय तक यहां तिरंगा नहीं फहराया गया. 1857 में इस गांव के लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया था. जिसके बाद अंग्रेजों ने यहां भयंकर अत्याचार किए थे. अंग्रेजों ने न केवल ग्रामीणों को क्रूरता से मारा, बल्कि उनकी सारी जमीन भी छीनकर बाहरी लोगों को बेच दी थी. इस दर्दनाक घटना के कारण गांव के लोग खुद को आजाद नहीं मानते और अपनी जमीन वापस पाने की मांग करते थे. यही वजह थी कि वे लंबे समय तक स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय त्योहारों पर तिरंगा नहीं फहराते थे.
