UPSC Mains 2025: एक हफ्ते में है यूपीएससी मेंस परीक्षा, आखिरी समय पर न करें ये गलतियां, हो जाएंगे फेल

नई दिल्ली (UPSC Mains 2025). देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (मुख्य) 2025 की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है. संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी मेंस 2025 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह परीक्षा 22 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 के बीच होगी. यूपीएससी मेंस परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम की जानकारी होने से आप इस एग्जाम में टॉप स्कोर हासिल कर सकते हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह परीक्षा बहुत अहम है.यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 में सफल हुए अभ्यर्थी ही मेंस परीक्षा दे सकते हैं. परीक्षा से कुछ दिन पहले सिर्फ रिवीजन पर फोकस करना बेहतर रहता है. कई बार अभ्यर्थी आखिरी समय पर तनाव और असमंजस की स्थिति में आ जाते हैं, जोकि गलत है. अब वक्त है स्मार्ट स्ट्रैटेजी अपनाने का. ध्यान रखें कि केवल रटने से काम नहीं चलेगा, बल्कि उत्तर लिखने की कला, टाइम मैनेजमेंट और रिपीटेड टॉपिक्स पर पकड़ बनाने से ही सफलता मिल पाएगी. जानिए, यूपीएससी उम्मीदवारों को आखिरी के कुछ दिनों में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!