LIC Recruitment 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में नौकरी (Sarkari Naukri) की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. इसके लिए एलआईसी ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. अगर आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.एलआईसी की इस भर्ती अभियान के तहत कुल 841 रिक्त पदों को भरा जाएगा. अगर आप भी इसमें नौकरी पाने पर विचार कर रहे हैं, तो 8 सितंबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.एलआईसी में भरे जाने वाले पदअसिस्टेंट इंजीनियर (AE)- 81 पदअसिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्पेशलिस्ट)- 410 पदअसिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट)- 350 पदकुल पदों की संख्या- 841इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एलआईसी द्वारा जारी नीचे दिए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें.एलआईसी में फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्कSC/ST/दिव्यांग उम्मीदवार: ₹85 + लेनदेन शुल्क + GSTअन्य सभी श्रेणियां: 700 रुपये + लेनदेन शुल्क + GSTयहां देखें अप्लाई करने का लिंक और नोटिफिकेशनLIC Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने का लिंकLIC Recruitment 2025 नोटिफिकेशनएलआईसी में ऐसे पाएं नौकरी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) पदों के लिए चयन तीन चरणों में होगा. इसमें निम्नलिखित शामिल है.प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)मुख्य परीक्षा (Mains)इंटरव्यू (Interview)इसके बाद मेडिकल जांच की जाएगी.प्रारंभिक परीक्षा केवल योग्यता के लिए होगी. इसके अंक अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किए जाएंगे. अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा.
