ये बिगड़ गई हैं घर से या मोदी के खिलाफ बोलना…’, जया बच्चन पर गुस्सा हुए मुकेश खन्ना, व्यवहार देख उठाए सवाल

मुंबई. जया बच्चन संसद के बाहर एक फैन को धक्का देने का वीडियो वायरल होने के बाद से विवादों में घिर गई हैं. कई लोगों ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए हैं. हाल में कंगना रनौत ने उनके इस व्यवहार की आलोचना की थी. अब मुकेश खन्ना ने भी जया बच्चन की आलोचना की है. मुकेशन ने कहा कि जया का बात करने का तरीका गलत है. उन्होंने जया के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जया बच्चन घर से बिगड़ गई हैं या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से. उनके तर्क भी अच्छे नहीं होते.मुकेश खन्ना ने फिल्मीज्ञान से बातचीत करते हुए जया के व्यवहार पर सवाल उठाया और कहा,”आजकल ये जो उनका पत्रकारों के साथ ‘क्या कर रहा है तू, कौन है, क्या चाहिए, ये गलत है. आप इनके लिए जी रहे हो, और आजकल ये जो राज्यसभा में बोलती है मुझे ऐसा लगता है या तो ये बिगड़ गई हैं घर से, या मोदी के खिलाफ बोलना है इसलिए ही बोलती है. ऐसे-ऐसे तर्क देती है जो मुझे नहीं अच्छे लगते.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!