नई दिल्ली. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी सोशल मीडिया पर फैंस के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं. अब उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक खास वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह यशोदा मां के रूप में नजर आ रही हैं और उन्होंने श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को खास अंदाज में मनायाहेमा मालिनी का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस लगातार इसे पसंद कर रहे हैं. वीडियो के साथ वह श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम को साझा करते हुए सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे रही हैं. वीडियो में हेमा मालिनी का लुक बेहद आकर्षक और पारंपरिक नजर आ रहा है.
