मंगलसूत्र पहनाया, सिंदूर…’, राजेश खन्ना ने इस एक्ट्रेस संग घर के मंदिर में की शादी, डिंपल को नहीं लगने दी भनक

नई दिल्ली. राजेश खन्ना 70-80 के दशक के सबसे लोकप्रिय और विवादित स्टार. उनकी फिल्मों के जितने चर्चे थे, उससे कई ज्यादा चर्चे एक्टर की पर्सनल लाइफ के थे. आधी उम्र की डिंपल कपाड़िया से शादी हो या फिर कुछ साल बाद ही अलगाव हो. ‘काका’ राजेश खन्ना की निजी जिंदगी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती थी. डिंपल कपाड़िया संग शादीशुदा होते हुए भी एक्टर कई साल तक एक्ट्रेस अनीता आडवाणी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे. यहां तक कि उनके आखिरी दिनों में भी अनीता ही उनके साथ थी. एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंटरव्यू में राजेश खन्ना के साथ अपने विवादित रिश्ते के बारे में चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि काका ने उनसे गुपचुप शादी कर ली थी जिसकी किसी को कानोंकान भनक तक नहीं हो पाई थीमेरी सहेली के साथ इंटरव्यू के दौरान अनीता आडवाणी अपने रिलेशनशिप के बारे में हैरतअंगेज खुलासे करते हुए कहती हैं कि राजेश खन्ना ने उनसे दुनिया की नजरों से दूर शादी कर ली थी. वो बताती हैं, हमने गुपचुप तरीके से सीक्रेट शादी की थी. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में कोई इस तरह की बातें खुलकर नहीं करता. हर कोई कहता है कि हम दोस्त हैं या फिर हम रिलेशनशिप में हैं. लेकिन मीडिया में पहले ही रिपोर्ट हो चुका था कि मैं उनके साथ थी, इसलिए हम दोनों को सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने की जरूरत महसूस नहीं हुई कि हम शादीशुदा हैं. हमें कभी भी इसकी जरूरत महसूस नहीं हुई.राजेश खन्ना ने घर के मंदिर में अनीता से शादी की थीअपनी शादी के बारे में अनीता आगे कहती हैं, ‘हमारे घर में एक छोटा मंदिर था. मैंने एक मंगलसूत्र बनवाया, सोने का जिसमें काले मोती थे. उन्होंने मुझे पहनाया. फिर उन्होंने सिंदूर लगाया और कहा, ‘आज से तुम मेरी जिम्मेदारी हो.’ इसी तरह हमारी शादी एक रात को हुई, बस ऐसे ही’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!