भारत की कूटनीतिक चाल, टैरिफ की धमकी देने वाले सांसद की राजदूत के साथ हुई मीटिंग, बताया हमारा पक्ष

भारत के अमेरिकी राजदूत विनय क्वात्रा ने शनिवार को अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम से बातचीत की और भारत के ऊर्जा सुरक्षा व राष्ट्रीय हितों का पक्ष रखा. यह बातचीत तब हुई, जब ग्राहम ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों, खासकर भारत, पर भारी टैरिफ की चेतावनी दी. क्वात्रा ने X पर लिखा, ‘सीनेटर ग्राहम से भारत की ऊर्जा सुरक्षा और अमेरिका के साथ ऊर्जा व्यापार बढ़ाने पर चर्चा की.’ यह बातचीत तब हुई, जब ग्राहम ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों, खासकर भारत, पर भारी टैरिफ की चेतावनी दी है. क्वात्रा ने X पर लिखा, ‘सीनेटर लिंडसे ग्राहम से बात की और उन्हें हमारी ऊर्जा सुरक्षा पर भारतीय दृष्टिकोण साझा किया, जिसमें अमेरिका के साथ ऊर्जा व्यापार बढ़ाना भी शामिल है.’फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में ग्राहम ने कहा था, ‘ट्रंप उन लोगों पर शुल्क लगाएंगे जो रूसी तेल खरीदते हैं- चीन, भारत और ब्राजील.’ उन्होंने यह तर्क दिया था कि ये देश यूक्रेन में युद्ध में रूस को धन दे रहे हैं. उनके मुताबिक ये देश रूस से कच्चा तेल खरीदते हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘यदि आप सस्ते रूसी तेल खरीदते रहेंगे और इस युद्ध को जारी रखने देंगे, तो हम आप पर भारी टैरिफ लगाएंगे. और हम आपकी अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देंगे, क्योंकि जो आप कर रहे हैं वह खून का पैसा है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!