Pakistan Train Hijack Latest Update: पाक‍िस्‍तानी आर्मी ने जीती जंग, ट्रेन हाईजैक करने वाले सभी बलूच विद्रोहियों को मार ग‍िराया

20Pakistan Train Hijack Latest Update: पाक‍िस्‍तानी आर्मी ने जीती जंग, ट्रेन हाईजैक करने वाले सभी बलूच विद्रोहियों को मार ग‍िरायाWritten by:Gyanendra MishraLast Updated:March 12, 2025, 22:49 ISTPakistan Train Hijack Latest Update: पाक‍िस्‍तान में ट्रेन हाईजैक पर पाक‍िस्‍तानी सेना के प्रवक्‍ता का बड़ा बयान सामने आया है. उन्‍होंने कहा क‍ि हमने सभी बलूच विद्रोह‍ियों को मार ग‍िराया है.Follow us on Google NewsADVERTISEMENTPAK आर्मी ने जीती जंग, ट्रेन हाईजैक करने वाले सभी विद्रोहियों को मार ग‍िरायाबलूच विद्रोह‍ियों के कब्‍जे से लोगों को छुड़ाकर ले जाते पाक‍िस्‍तानी सेना के जवान. (Photo-Reuters)हाइलाइट्सपाकिस्तानी सेना ने सभी 33 बलूच विद्रोहियों को मार गिराया.ट्रेन हाईजैक में 21 यात्रियों और 4 जवानों की मौत.सेना का बड़ा दावा, सभी यात्रियों को सुरक्षित छुड़ाया.पाक‍िस्‍तानी आर्मी ने आख‍िरकार जंग जीत ली है. सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने पाक‍िस्‍तानी टीवी चैनल दुनिया न्यूज को बताया कि आर्मी ने सभी 33 बलूच विद्रोह‍ियों को मार ग‍िराया है. अब एक भी बलूच विद्रोही वहां पर मौजूद नहीं है. सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसमें क‍ितने लोगों की मौत हुई है, इसके बारे में डिटेल अभी आंकड़ा बाद में जारी क‍िया जाएगा.लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने बताया क‍ि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 21 यात्रियों और अर्धसैनिक बलों के 4 जवानों की मौत हो गई है. सशस्त्र बलों ने बुधवार शाम को सभी आतंकवादियों को मारकर और सभी यात्रियों को सुरक्षित छुड़ाकर ऑपरेशन को सफलतापूर्वक समाप्त कर दिया.21 यात्र‍ियों की शुरु में कही हत्‍याउन्होंने बताया कि मंगलवार को जब आतंकवादियों ने ट्रेन पर हमला किया तो उन्होंने 21 यात्रियों की हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि इस घटना में अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कोर के चार जवान भी शहीद हुए हैं. बलों ने सभी 33 आतंकवादियों को मार गिराया और बंधकों को मुक्त करा लिया. नौ डिब्बों वाली जाफ़र एक्सप्रेस में लगभग 400 यात्री सवार थे और यह ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी. इसी दौरान आतंकवादियों ने क्वेटा से 160 किलोमीटर दूर गुडालार और पीरू कुंरी के पहाड़ी इलाके में एक सुरंग के पास विस्फोटकों का इस्तेमाल करके ट्रेन को पटरी से उतार दिया और उसका अपहरण कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!