Maha kumbh Mela: महाकुंभ में दिल्‍ली से आया कपल, डुबकी लगाते बदला मन, ऐसा हुआ कि दहले लोग

प्रयागराज. दिल्ली से आकर कपल ने महाकुंभ मेले में संगम स्‍नान किया, संगम में डुबकी लगाते ही पति अशोक वाल्मीकि का मन बदल गया और उसने ऐसा कदम उठाया जैसा कोई सोच ही नहीं सकता. अशोक वाल्मीकि ने महाकुंभ मेले में स्‍नान का 20 सेकंड का वीडियो भी बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया था. उसके फेसबुक फ्रेंड उस वीडियो को देख रहे हैं. अशोक वाल्मीकि दिल्‍ली में सफाई कर्मी है. स्‍नान के बाद वह अकेले ही प्रयागराज से दिल्‍ली चला गया. यहां जब उससे पूछा गया कि उसकी पत्‍नी मीनाक्षी कहां है, तो उसने बताया कि कुंभ भी भारी भीड़ में वह कहीं खो गई थी.यूपी पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया है कि महाकुंभ मेले में एक शख्स अशोक वाल्मीकि ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पति अशोक वाल्मीकि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार पति के मुताबिक उसका दिल्ली में ही एक महिला से अफेयर चल रहा था. जिसका उसकी पत्नी मीनाक्षी विरोध करती थी और दोनों के बीच इसको लेकर अक्सर विवाद भी होता था. जिसके चलते पति अशोक ने पत्नी की हत्या करने की साजिश रची. पति अशोक 17 फरवरी को दिल्ली से पत्नी को लेकर महाकुंभ पहुंचा था.लॉज में 500 रुपए में लिया कमरा, पर आईडी नहीं दी‌झूंसी इलाके में 18 फरवरी की रात लॉज में एक कमरा किराए पर लिया. यहीं पर उसने धारदार हथियार से पत्नी मीनाक्षी की गला देखकर हत्या कर दी और सामान लेकर फरार हो गया. हत्या के बाद अशोक ने घर वालों को फोन पर जानकारी दी कि उसकी पत्नी महाकुंभ में कहीं खो गई है.लेकिन 21 फरवरी को मृतका मीनाक्षी का 22 वर्षीय बेटा अश्विन उसे तलाश करते हुए प्रयागराज पहुंच गया. उसने पोस्टमार्टम हाउस जाकर मां के शव की शिनाख्त की. इसके बाद प्रयागराज की झूंसी थाना पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस को जानकारी मिली कि बगैर किसी आईडी के कुछ घंटे के लिए लॉज में अशोक वाल्मीकि ने कमरा लिया था. यहां पर पत्नी को ठिकाने लगाने के बाद वह फरार हो गया था. इसके बाद लाज मलिक की सूचना पर झूंसी थाना पुलिस 19 फरवरी को मौके पर पहुंची थी. लाज मालिक ने बताया था कि 500 रुपए में दोनों ने पति-पत्नी बताते हुए लाज में यह कमरा लिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!