सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक फोरम है, r/unitedairlines. इसपर हाल ही में एक यात्री ने अपनी आपबीती सुनाई है. उसने बताया कि पायलट ने चैनल 9 को चालू रखा, जिसकी वजह से उन्हें पायलट की सारी बातें सुनाई देती रहीं.
प्लेन में यात्रा करते वक्त हर इंसान चाहता है कि उसकी यात्रा बहुत आसान और आरामदायक हो. इस वजह से लोग तेज आवाज, गाना-बजाना, या बहुत ज्यादा बातचीत से भी बचते हैं, जिससे दूसरों को तकलीफ ना हो. जब कोई यात्रा शोर करता है, तो उसे टोक भी दिया जाता है. मगर जब प्लेन का पायलट ही बड़ी गलती कर डाले, तो फिर यात्री क्या कर सकता है? हाल ही में ऐसा ही कुछ एक प्लेन के पायलट ने किया. उसके बारे में सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं.
