कई दिनों बाद मां से मिलने पहुंचे अनुपम खेर, दुलारी ने लाडले को दिया खास तोहफा, हुईं भावुक

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी मां दुलारी से काफी दिनों बाद मुलाकात की. जैसे ही उन्होंने अपनी मां को गले लगाया, उनकी आंखों में भावनाओं का एक बवंडर उमड़ पड़ा. उन्होंने इस मुलाकात पर सोशल मीडिया पोस्ट भी किया. पोस्ट के कैप्शन में अनुपम खेर ने खुलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, ‘टजब मैंने मां को गले लगाया तो वह इमोशनल हो गईं. उनके हाथ से बैग गिर गया और जब मैंने उसे उठाने से मना किया तो मां नाराज हो गईं और मुझे अच्छी-खासी डांट मिली. ’अनुपम खेर ने इस अनुभव को साझा करते हुए आगे कहा, ‘दरअसल पेरेंट्स को काम करते रहने देना चाहिए. इससे उन्हें यह एहसास होता है कि वे अभी भी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं और उनकी अपनी क्षमता और महत्व बना रहता है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!