Shreyas Iyer Update: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी आई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया का ये स्टार बल्लेबाज मैदान पर लौटने के लिए तैयार है. दरअसल, अय्यर 6 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई और हिमाचल प्रदेश का मैच खेलेंगे. हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे या नहीं, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा.
नई दिल्ली. भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पिछले साल अक्टूबर में लगी तिल्ली की चोट से उबरने के बाद अब अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं. वह विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच छह जनवरी को होने वाले मैच में खेलेंगे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनकी मौजूदगी फिटनेस पर निर्भर करेगी. न्यूजीलैंड सीरीज से पहले भारत के लिए यह अच्छी खबर है.
