अमेरिका ने आज अपने पड़ोसी मुल्क वेनेजुएला पर हमला किया और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़कर देश से बाहर ले गया. वेनेजुएला दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार वाला देश है, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते उसका तेल निर्यात लंबे समय से दबाव में है. हाल के महीनों में उसके कच्चे तेल के निर्यात में कुछ बढ़ोतरी जरूर हुई है, जिससे वैश्विक बाजार का ध्यान फिर उसकी ओर गया है.
नई दिल्ली. अमेरिका ने आज दक्षिण अमेरिका के देश वेनेजुएला पर जोरदार हमला बोला है. अमेरिका ने वेनेजुएला के हवाई ठिकानों को अपना निशाना बनाते हुए अमेरिका के निकोलस मादुरो के भागने के सभी रास्तों को बंद कर दिया. इसके बाद आई खबरों में कहा गया कि मादुरो को गिरफ्तार करके देश से बाहर ले जाया गया है. बहरहाल भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर कच्चे तेल का आयात करता है. देश की कुल तेल खपत का 85 प्रतिशत से अधिक हिस्सा आयात पर निर्भर है. वेनेजुएला दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार वाले देशों में शामिल है और भारत लंबे समय तक वहां से कच्चा तेल खरीदता रहा है. हालांकि अमेरिकी प्रतिबंधों और राजनीतिक तनाव के चलते हाल के वर्षों में यह आयात घटा है. अब अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर सख्त रुख अपनाने की खबरों ने एक बार फिर ग्लोबल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है.
