Credit Card Hacks: भारत में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, लेकिन ज्यादातर लोग इसके छुपे फायदे नहीं जानते. बिलिंग साइकल की सही टाइमिंग, रिवॉर्ड पॉइंट्स का स्मार्ट इस्तेमाल और छोटे चार्ज पर ध्यान देकर बिना खर्च बढ़ाए फायदा कई गुना बढ़ाया जा सकता है.
Credit Card Hacks: दूध, पेट्रोल, ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर ट्रैवल टिकट तक के खर्च तो आप रोज ही करते हैं. लेकिन क्या वही खर्च आपको पूरा फायदा भी दे रहा है? सच यह है कि ज्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड को सिर्फ पेमेंट का जरिया मानते हैं, जबकि असली गेम तो उसके छुपे फीचर्स में है. बिलिंग साइकल की सही टाइमिंग, रिवॉर्ड्स की स्मार्ट प्लानिंग और कुछ छोटी आदतों से बिना एक रुपया ज्यादा खर्च किए फायदा कई गुना बढ़ाया जा सकता है. यही हैं वो क्रेडिट कार्ड हैक्स, जिनके बारे में ज्यादातर लोग जानते ही नहीं.
