ईडी ने इंदरजीत सिंह यादव, अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड समेत कई संस्थाओं पर गुरुग्राम, दिल्ली, रोहतक में छापे मारे. यादव पर हत्या, जबरन वसूली सहित कई आरोप हैं.
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जबरन वसूली के मामलों में शामिल इंदरजीत सिंह यादव, उसके सहयोगियों, अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अन्य संबंधित संस्थाओं के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले के सिलसिले में दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक में दस स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.धनशोधन मामले के सिलसिले में दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक में दस स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया.ईडी के गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इंदरजीत सिंह यादव के खिलाफ जबरन वसूली, निजी वित्तदाताओं के साथ जबरन ऋण निपटान, धमकी और ऐसी अवैध गतिविधियों से कमीशन कमाने के आरोप में दर्ज धनशोधन मामले की जांच शुरू की गई है.
ईडी ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शस्त्र अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत इंदरजीत सिंह यादव और उसके सहयोगियों के खिलाफ दायर की गईं 15 से अधिक प्राथमिकियों और आरोप पत्रों के आधार पर जांच शुरू की.
