PM Modi Reaction on Putin Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को टार्गेट करके किए गए हमले की निंदा की है और उन्होंने इस पर चिंता जताई है. पीएम की ओर से कहा गया कि इस तरह से कदम रूस-यूक्रेन की शांति में बाधा बन सकते हैं.
Narendra Modi Reaction on Putin Attack: रूस-यूक्रेन की लड़ाई में एक नया मोड़ आ गया है, जब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कथित तौर पर निशाना बनाकर किए गए 91 ड्रोन हमले किए गए. रूस का आरोप है कि ये हमला राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास को निशाना बनाकर किया गया है, लेकिन यूक्रेन ने इस दावे को पूरी तरह झूठ बताया है. वहीं इस हमले के बाद भारत और चीन दोनों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसकी निंदा की है और संयम बरतने की अपील की है.
