Venezuela Crisis: जिनपिंग से नजदीकी बनी मादुरो की मुसीबत, अटैक से ठीक पहले ऐसा क्या हुआ था?

Venezuela Crisis: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया गया है. अमेरिका ने कुछ घंटों पहले ही अटैक करना शुरू किया था. इस अटैक से पहले मादुरो ने चीन के साथ नजदीकियों का एक सबूत दिया था. जिसकी वजह से ट्रंप का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था. आगे जानें अटैक से ठीक पहले आखिर ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से मादुरो बलि चढ़ गए.

काराकास: वेनेजुएला में आज ट्रंप ने चीर-फाड़ को अंजाम दे ही दिया. कई दिनों से राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को धमकाने के बाद आज अमेरिका ने देश पर अटैक करते हुए मादुरो को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि अटैक से ठीक पहले कुछ ऐसा हुआ था, जिसकी वजह से ट्रंप का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने आपे से बाहर होकर इतना बड़ा कदम उठा दिया. इस बवाल में चीन का नाम आ रहा है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि चीन से नजदीक‍ियों की वजह से मादुरो को ट्रंप ने गिरफ्तार करने का आदेश दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!