अमीरों की रेकी, ‘हवा’ में सौदा, ‘बाबा जी’ गैंग ने करोड़पति महिला से कैसे लूटे 12 करोड़? सुनकर दंग रह जाएंगे आप

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे हाई-प्रोफाइल गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने अपनी जालसाजी से बड़े-बड़े रईसों को भी मात दे दी. इस गैंग ने गुड़गांव की सबसे महंगी और लग्जरी हाउसिंग सोसाइटी डीएलएफ कैमेलियास (DLF Camellias) में एक ऐसी प्रॉपर्टी का सौदाकर 12 करोड़ रुपये में बेच दिया, जो असल में वहां थी ही नहीं. दिल्ली पुलिस के इंटर-स्टेट सेल (ISC) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए रविवार को मोहित गोगिया और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है.

नई दिल्ली. दिल्ली अब दिलवालों का शहर नहीं रहा. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र अब ठग, लूटेरों और गैंगस्टरों का शहर बनने की दिशा में आगे बढ़ गया है. यहां पर आम आदमी से लेकर खास भी अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने एक एक करोड़पति महिला की शिकायत पर एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो करोड़पतियों को ‘हवा’ में ही फ्लैट बनाकर बेच देता था. इस गिरोह ने गुड़गांव में स्थित दिल्ली-एनसीआर की सबसे आलीशान सोसाइटी डीएलएफ कैमेलियास (DLF Camellias) में उस प्रॉपर्टी को 12 करोड़ में बेच दिया जिसका अस्तित्व ही नहीं था. अब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड मोहित गोगिया समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य सरगना राम सिंह उर्फ ‘बाबा जी’ की तलाश जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!