मध्य प्रदेश में गुंडागर्दी का लाइव शो! युवक को निर्वस्त्र कर चप्पलों से पीटा, बाद में वीडियो भी वायरल कर दिया

Jabalpur News: जबलपुर में कानून का खौफ खत्म हो गया है, आधारताल में युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का वीडियो तो यही कह रहा है. बदमाशों ने खुद सोशल मीडिया पर डालकर दहशत फैलाने के लिए यह वीडियो वायरल किया है. बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है.

श्रीनिवास चौधरी/जबलपुर. शहर में गुंडागर्दी और दहशत फैलाने का नया फॉर्मूला बदमाशों ने खोज लिया हैं, बदमाश अब लोगों की पिटाई कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं. जबलपुर के आधारताल क्षेत्र में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 4 से 5 बदमाशों द्वारा एक युवक को पूरी तरह से निर्वस्त्र कर बुरी तरह बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें ऐसा लग रहा है कि जैसे ये बदमाश उस युवक की जान ही ले लेंगे, ये पूरा मंजर रूह को कंपा देने वाला हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!