बांग्लादेश छोड़िए, असली खेल तो नेपाल में हो गया, जेन-Z ने कर दिया अपने PM कैंडिडेट का ऐलान

Nepal Election 2026: नेपाल में मार्च चुनाव से पहले बालेन्द्र शाह और रबी लामिछाने ने गठबंधन कर लिया है. यह जोड़ी पुराने दलों के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है. सितंबर के युवा आंदोलनों के बाद बढ़े नए वोटरों पर दोनों की नजर है. अगर पार्टी जीती तो बालेन प्रधानमंत्री बनेंगे. इससे नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है.

हालांकि पुराने दल इस गठबंधन को ज्यादा तवज्जो देने के मूड में नहीं दिख रहे. नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता प्रकाश शरण महत ने दोनों नेताओं को विवादास्पद बताते हुए कहा कि इस गठबंधन से कोई बड़ा राजनीतिक भूचाल नहीं आने वाला. उनके मुताबिक मतदाता अब भी अनुभव और पुराने दलों को ही प्राथमिकता देंगे. इसके बावजूद सियासी माहौल बता रहा है कि नेपाल के युवा मतदाता इस बार परंपरा तोड़ने के मूड में हैं. अगर यह जोड़ी युवाओं को संगठित करने में सफल रही, तो मार्च का चुनाव नेपाल की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!