अय्यर के टीम में होने पर अनिल कुंबले ने उठाए सवाल, बल्लेबाजों से लैस टीम में नहीं मिल पाएगी जगह, पूर्व कोच भी जंबो के साथ

venkatesh iyer not suits rcb रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मिनी नीलामी में वेंकटेश अय्यर के लिए सात करोड़ रुपये खर्च किये लेकिन पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का मानना है कि इस आकर्षक टी20 लीग के शुरुआती चरण में इस तेज गेंदबाजी हरफनमौला को एकादश में जगह मिलना मुश्किल होगा

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मिनी नीलामी में वेंकटेश अय्यर के लिए सात करोड़ रुपये खर्च किये लेकिन पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का मानना है कि इस आकर्षक टी20 लीग के शुरुआती चरण में इस तेज गेंदबाजी हरफनमौला को एकादश में जगह मिलना मुश्किल होगा. मौजूदा चैंपियन आरसीबी ने इस महीने की शुरुआत में नीलामी में अय्यर की पूर्व टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को पीछे छोड़कर इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा था.  फ्रेंचाइजी ने 16 दिसंबर को अबू धाबी में हुई नीलामी में अय्यर, जैकब डफी और मंगेश यादव समेत कई खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को और मजबूत किया.

https://hindi.news18.com/cricket/ex-leg-spinner-anil-kumble-said-that-venkatesh-iyer-will-face-problem-to-make-place-in-playing-xi-in-team-rcb-10001282.html?utm_source=copy_share&utm_medium=clipboard&utm_campaign=clipnshare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!