Bollywood Furious Over Hindu Murder In Bangladesh: बांग्लादेश में पिछले हफ्ते 30 साल के दीपू चंद्र दास की ईशनिंदा के आरोप में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बांग्लादेश के लोगों ने पहले दीपू चंद्र दास पर ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए उसे खूब मारा और फिर जब इससे भी उनका लोगों का मन नहीं भरा तो उन्होंने दीपू को जिंदा जला दिया. पड़ोसी देश में अपने हिंदू भाई दीपू की मौत से बॉलीवुड में गुस्सा भर गया है. कई सितारों ने सामने आकर इसपर अपनी आवाज उठाई और गाजा हमले पर दुख जताने वालों पर करारा प्रहार भी किया.
काजल अग्रवाल, जया प्रदा समेत कई सितारों ने सामने आकर बांग्लादेश में हुई हिंदू हत्या पर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने इस जघ्न अपराध की कड़ी आलोचना करते हुए उन लोगों को भी जमकर फटकार लगाई जो गाजा हमले पर दुख जता रहे थे, लेकिन अपने हिंदू भाई की हत्या पर खामोश हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम)
