Bangladesh Tarique Rahman Return: ढाका लौटने के बाद BNP के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने अपने पहले बड़े भाषण में जानबूझकर संयमित और शांत लहजा अपनाया. खुफिया आकलन के मुताबिक, यह रणनीति BNP की छवि बदलने की कोशिश का हिस्सा है, जहां पार्टी खुद को आंदोलन और टकराव की राजनीति से हटकर एक जिम्मेदार, शासन-केंद्रित विकल्प के रूप में पेश करना चाहती है.
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान के ढाका लौटते ही दिए गए भाषण को लेकर एक आंतरिक खुफिया आकलन सामने आया है. यह आकलन बताता है कि रहमान ने जानबूझकर ‘ठंडा’, संयमित और टकराव से दूर रहने वाला लहजा अपनाया. यह BNP की उस पुरानी छवि से अलग है, जो लंबे समय तक सड़क आंदोलनों, तीखी बयानबाजी और उग्र राजनीति से जुड़ी रही है. खुफिया नोट के मुताबिक, रहमान का यह बदला हुआ अंदाज फरवरी में होने वाले आम चुनावों से पहले पार्टी की री-ब्रांडिंग की रणनीति का हिस्सा है.
