बेहोश होकर गिरा सांता क्लॉज और… AAP के 3 नेताओं को मजाक करना पड़ा भारी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

AAP Leaders FIR: दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद खान पर सांता क्लॉज का मजाक उड़ाने वाले वीडियो के लिए FIR दर्ज की. वीडियो में सांता को नकली सीपीआर (CPR) देते हुए उनका मजाक भी उड़ाया गया. इससे सेंट निकोलस और क्रिसमस पर्व की पवित्रता को ठेस पहुंची है.

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के बड़े नेताओं पर शिकंजा कसा है. सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. इन नेताओं पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का गंभीर आरोप लगा है. मामला एक वीडियो से जुड़ा है जिसमें सांता क्लॉज का मजाक उड़ाया गया था. पुलिस के मुताबिक, 17 और 18 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट हुआ. इसमें सांता क्लॉज को राजनीतिक फायदे के लिए गलत तरीके से दिखाया गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!