Bangladesh Hindu Man Samrat Lynching: बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक को उग्रवादियों की भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला है. ये चौंकाने वाली हत्या राजबाड़ी में हुई है, जिसमें रात के अंधेरे में कुछ लोग आए और 29 साल के सम्राट मंडल को घेर लिया. इसके बाद उसे भरे बाजार तब तक पीटा गया जब तक उसकी सांसें बंद नहीं हो हईं. इस बार अपराधियों को ईशनिंदा का आरोप नहीं मिला तो कुछ और ही इल्जाम लगाकर टारगेट किया गया. इस घटना में एक बार फिर से पुलिस फेलियर साबित हुई है और घटना के बाद जाकर चुस्ती दिखा रही है. दीपू दास की हत्या के बाद से हिंदुओं पर अटैक हो रहे हैं, उनके घर जलाए जा रहे हैं लेकिन यूनुस अपनी आंखे बंद करके बैठे हैं.
ढाका: बांग्लादेश में दीपू दास की मॉब लिंचिंग के सदमे से दुनिया उबर नहीं पाई थी कि यूनुस के राज में उग्रवादियों ने एक और हिंदू बेटे को नोच-नोच कर मार डाला है. दीपू चंद्र दास के बाद अब अमृत मंडल उर्फ सम्राट को कुछ हैवानों ने दबोच लिया और उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी है. इस बार अपराधियों को ईशनिंदा का बहाना नहीं मिला तो नया आरोप इजाद कर लिया और भरे बाजार में 29 साल के युवक पर तब तक लात-घूंसे बरसाए जब तक उसका दम नहीं निकल गया. इस घटना में एक बार फिर से पुलिस किसी काम नहीं आई और घटना के बाद जांच में जुटकर जिम्मेदारी पूरी कर रही है.
