नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हमेशा की तरह एक बार फिर से वक्त चर्चा में हैं. उनको लेकर एक ही बात हो रही है कि क्या वो सचिन तेंदुलकर के 100 शतक का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे. आज 84 अंतरराष्ट्रीय शतकों पर बैठे हैं किंग कोहली के पास 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक यह मौका होगा. विश्व कप के बाद भी वो वनडे खेलेंगे इसकी उम्मीद कम ही है.
विराट कोहली ने 30 टेस्ट, 53 वनडे में और एक टी20 शतक बनाया है. सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड से वह अभी भी 16 शतक दूर हैं. यह अंतर कागज पर छोटा लगता है, लेकिन असली सवाल यह है कि 37 साल की उम्र में टेस्ट और टी20 से संन्यास लेने के कोहली के पास कितने साल बचे हैं. अगर आंकड़ों की बात करें तो कोहली ने वनडे में 296 पारियों में 14,557 रन बनाए हैं. उनका औसत 58.70 है और 53 शतक अपने नाम किए हैं. इसके हिसाब से कोहली ने हर 5.6 वनडे पारियों में एक शतक बनाया है.
