Sansad Vande Mataram Debate Live: वंदे मातरम् की चर्चा और आपातकाल की याद, पीएम मोदी ने कह दी कांग्रेस को चुभने वाली बात

Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर ऐतिहासिक चर्चा की शुरुआत की. लोकसभा में आज 10 घंटे की ऐतिहासिक बहस देखने को मिलेगी, जिसमें राजनाथ सिंह, प्रियंका गांधी, अमित शाह और जेपी नड्डा भी भाग लेंगे.

‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर संसद में चर्चा शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में इस बहस की शुरुआत की. इस बहस से राष्ट्रीय गीत के बारे में कई महत्वपूर्ण और अज्ञात तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है. संसद में वंदे मातरम् पर इस चर्चा के दौरान हंगामे के भी आसार हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही कांग्रेस पर गीत के छंद हटाने का आरोप लगाया है.इस बहस के लिए 10 घंटे का समय आवंटित किया गया है. पीएम मोदी बहस की शुरुआत करेंगे, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दूसरे वक्ता होंगे. विपक्ष की ओर से प्रियंका गांधी, गौरव गोगोई समेत कई सांसदों के बहस में हिस्सा लेने की उम्मीद हैं. लोकसभा के बाद मंगलवार को राज्यसभा में ‘वंदे मातरम’ पर मंगलवार को चर्चा होगी, जहां गृह मंत्री अमित शाह चर्चा की शुरुआत करेंगे और स्वास्थ्य मंत्री तथा राज्यसभा में नेता जेपी नड्डा दूसरे वक्ता होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!