आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ आत्माओं से बात करने का दावा करती है, बल्कि भूत-प्रेतों की फुसफुसाहट भी सुन लेती है. इस महिला का नाम कैटरिना लिगाटो है, जो सिडनी की रहने वाली हैं. अब प्रोफेशनल मीडियम हैं, जो भटकी हुई आत्माओं को परलोक में वापस भेजने में मदद करती हैं.
भूत-प्रेत होते हैं या नहीं, इसको लेकर लोगों के अलग-अलग मत हैं. लेकिन आत्माओं से लेकर भूत-प्रेतों के अनसुलझे रहस्यों की दुनिया हमेशा से ही लोगों को आकर्षित और भयभीत करती रही है. ऐसे में अगर कोई ये कहे कि वो न सिर्फ आत्माओं से बात कर सकती है, बल्कि भूत-प्रेतों की फुसफुसाहट भी सुन लेती है, तो सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे. आज हम आपको एक ऐसी ही महिला से मिलवाने जा रहे हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी की रहने वाली हैं. इस महिला का नाम कैटरिना लिगाटो है, जो 54 साल की हैं. कैटरिना को ‘घोस्ट व्हिस्परर’ (भूतों की फुसफुसाहट सुनने वाली) के नाम से जाना जाता है. उन्होंने आत्माओं के साथ अपने अविश्वसनीय अनुभवों के बारे में खुलकर बताते हुए कहा कि आत्माएं उन्हें न सिर्फ अपनी मौत के घाव दिखाती थीं, बल्कि एक राक्षसी शक्ति ने उन्हें काट भी लिया था.
