‘आपके यहां खाना बड़ा अच्छा है’, मोदी-पुतिन की ज्वाइंट कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली से दुनिया को बड़ा संदेश

India Russia Joint Statement: भारत-रूस के रिश्तों को नई दिशा में ले जाने के लिए रूसी राष्ट्रपति का दो दिन का भारत का दौरा अहम भूमिका निभा रहा है. दोनों नेताओं की जुगलबंदी वैसे भी पश्चिमी देशों में हड़कंप मचाने के लिए काफी है. अब वे साथ बैठकर ये बता रहे हैं कि इस दोस्ती को तोड़ना इतना भी आसान नहीं है. पीएम मोदी ने कहा है कि भारत-रूस अपने व्यापारिक संबंधों को नई ताकत देने का 2030 तक का प्लान तैयार है.

Putin In India: भारत-रूस के रिश्तों और सहयोग के 25 साल पूरे होने पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत पहुंचे हैं और उनका ये दौरा काफी अहम है. जिस तरह से मोदी-पुतिन की जोड़ी कल से ही आत्मीयता के भाव में दिखाई दे रही है, वो देखकर ऐसा लग रहा है कि पश्चिम की तमाम कोशिशों के बाद भी पारंपरिक साझेदार के तौर पर दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े हैं. पीएम मोदी ने कहा कि 25 साल के भारत-रूस के संंबंधों को हम आगे ले जाएंगे. हम अपने व्यापारिक संबंधों को और आगे बढ़ाएंगे और हमने मिलकर 2030 तक का ट्रेड प्लान तैयार कर लिया है.

पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन के मुद्दे पर भारत-रूस के बीच बात हुई है और भारत इस मामले मे किसी एक देश नहीं बल्कि शांति का पक्षधर रहा है. ऐसे में भारत चाहता है कि दोनों देशों के बीच शांति होगी. इसी तरह आतंकवाद के मामले पर दोनों देश एक-दूसरे का साथ देंगे क्योंकि ये मानवता के लिए सीधा खतरा है. पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के भारत आने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि ये यात्रा दोनों देशों को एक साथ ग्लोबल चैलेंज का सामना करने की शक्ति देगी.क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?प्रेस ब्रीफिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-रूस संबंधों को नए आयाम तक ले जाने की बात कही. उन्होंने कई अहम क्षेत्रों पर व्यापक बात की और कई प्रमुख घोषणाएं कीं. पीएम मोदी ने कहा कि ऊर्जा और सुरक्षा को लेकर भारत-रूस संबंध हमेशा महत्वपूर्ण रहे हैं और आगे भी मजबूत बने रहेंगे. उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के रिश्तों में संस्कृति का गहरा संबंध रहा है. अब भारत में रूस के दो नए काउंसलेट खुलने से लोगों के बीच संपर्क और आदान-प्रदान और बढ़ेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने टूरिज्म की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि रूसी नागरिकों के लिए 30 दिनों का फ्री वीजा जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे टूरिज्म, शिक्षा और कारोबार संपर्कों को नई गति मिलेगी. ये वीजा ग्रुप के लिए भी मिलेगा. पीएम ने कहा कि मैनपावर मोबिलिटी एग्रीमेंट से दोनों देशों के बीच कार्यबल सहयोग और मजबूत होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!