भिवंडी : कल्याण रोड व्यापारी व रहिवाशी संघर्ष समिति, भिवंडी के शिष्ट मंडल ने आमदार श्री अबू आसिम आज़मी से की मुलाकात।

कल्याण रोड व्यापारी व रहिवाशी संघर्ष समिति, भिवंडी के शिष्ट मंडल ने आज आमदार श्री अबू आसिम आज़मी साहब के नेतृत्व में माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री राहुल नारवेकर जी से मुलाकात कर भिवंडी–निजामपुर शहर महानगर पालिका क्षेत्र में चल रहे मेट्रो-5 प्रकल्प तथा सड़क चौड़ीकरण कार्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

बैठक के दौरान आमदार अबू आसिम आज़मी साहब ने माननीय अध्यक्ष जी के समक्ष निम्न मुद्दे विस्तारपूर्वक रखे—

प्रकल्प के कारण कई मंदिर, मस्जिद, दरगाह, कब्रिस्तान, स्थानीय व्यापारी तथा रहिवासी प्रभावित हो रहे हैं।

डेवलपमेंट प्लान विधिवत स्वीकृत हुए बिना महानगरपालिका द्वारा अवैध तोड़क कार्रवाई की गई, जिसके चलते कई नागरिकों के ढाँचे तोड़े गए।

जिन नागरिकों की संरचनाएँ तोड़ी गईं एवं जिनका नुकसान हुआ है, उन्हें अब तक उचित मुआवज़ा प्रदान नहीं किया गया।

विकास कार्यों के दौरान नागरिकों, व्यापारियों और धार्मिक स्थलों के अधिकारों, आस्था और सुरक्षा की पूरी तरह से रक्षा सुनिश्चित की जाए।

माननीय अध्यक्ष श्री राहुल नारवेकर जी ने समिति को आश्वस्त किया कि—

विषय पर गंभीरता से विचार किया जाएगा,

तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी की आस्था, संपत्ति या रोज़गार को नुकसान न पहुँचे।

बैठक सकारात्मक रही और नागरिकों के हितों की सुरक्षा हेतु आवश्यक स्तर पर कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया गया।

अंत में संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि—

“विकास ज़रूरी है — मगर न्याय, संवेदनशीलता और संवाद के साथ।

शादाब उस्मानी अध्यक्ष कल्याण रोड व्यापारी व रहिवाशी संघर्ष समिति,भिवंडी.

रिपोर्ट : इसरार खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!