Mathura Latest News : सर्दी बढ़ते ही मथुरा के बाजारों में लड्डू गोपाल की विशेष सेवा-सामग्री की धूम मच गई है. श्रीकृष्ण जन्मस्थली के आसपास के दुकानों में इस समय ऊनी वस्त्र, गरम गद्दे–रजाइयां और सुगंधित इत्र सबसे ज्यादा बिक रहे हैं. भक्त अपने बाल गोपाल को ठंड से बचाने के लिए विशेष तैयारियां कर रहे हैं और उनके लिए महकते, गरमाहट देने वाले इत्र की मालिश तक कर रहे हैं.
मथुरा: यूपी के मथुरा में सर्दियों की दस्तक के साथ ही भगवान लड्डू गोपाल के लिए सर्दी से बचाव की तैयारियां तेजी से बढ़ गई हैं. कृष्ण नगरी के बाजारों में इस समय खास तरह के इत्र, ऊनी पोशाक और शयन सामग्री भक्तों की पहली पसंद बने हुए हैं. दुकानदार बताते हैं कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ी है, लोगों का रुझान भी तेजी से बढ़ा है.इत्र की कीमत 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक है, जिसे भक्त विशेष रूप से सोने से पहले लड्डू गोपाल की मालिश के लिए खरीद रहे हैं.सर्दियों में सेवा के अलग नियम, इत्र की विशेष भूमिकाभक्तों के अनुसार, सर्दियों में भगवान के शयन से पहले इत्र लगाना महत्वपूर्ण माना जाता है. इसका उद्देश्य पूरे रात ठाकुर जी को हल्की गर्माहट का एहसास कराना है. इत्र की सुगंध और हल्की गर्म तासीर से लड्डू गोपाल की सेवा संपूर्ण मानी जाती है. इसी वजह से बाजारों में विभिन्न सुगंधों के इत्र की भारी मांग है.बाजार में छाया गर्म वस्त्रों का नया ट्रेंडकृष्ण जन्मस्थान के आसपास बने धार्मिक बाज़ारों में इस समय लड्डू गोपाल के लिए ऊनी कपड़ों का नया कलेक्शन उपलब्ध है. दुकानों में विशेष गरम पोशाकें, स्वेटर, ऊनी टोपी, जुराबें और छोटे-छोटे मफलर तक बिक रहे हैं. इसके अलावा गरमाहट देने वाली रजाइयां और मुलायम गद्दे भी भक्त बड़ी संख्या में खरीद रहे हैं.संबंधित खबरेंमावा बाटी और मूंग दाल का हलवा, 45 साल पुरानी दुकान में ग्राहकों की लगती लाइनमावा बाटी और मूंग दाल का हलवा, 45 साल पुरानी दुकान में ग्राहकों की लगती लाइनसेहत के साथ ग्रह-नक्षत्र भी खुश! साधारण सी दिखने वाली ये डिश है सुपरफूडसेहत के साथ ग्रह-नक्षत्र भी खुश! साधारण सी दिखने वाली ये डिश है सुपरफूडBMW कार में लगी आग? सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग, सड़क पर हुआ हादसा, VideoBMW कार में लगी आग? सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग, सड़क पर हुआ हादसा, Videoजांच के लिए मरीज परेशान… अस्पतालों में बंद पड़ी 58 सीबीसी मशीनेंजांच के लिए मरीज परेशान… अस्पतालों में बंद पड़ी 58 सीबीसी मशीनेंइसे भी पढ़ें : अब अयोध्या में होगा श्री राम अस्पताल का विस्तारीकरण, सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ सेंटर बनाने की दिशा में बड़ा कदमशुभम शृंगार केंद्र में मिल रही यूनिक रेंजश्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट नंबर डॉट 1 के पास स्थित शुभम शृंगार केंद्र इन दिनों भक्तों की पसंदीदा दुकान बन गई है. दुकान स्वामी शुभम अग्रवाल बताते हैं कि इस बार सर्दियों में लड्डू गोपाल के लिए यूनिक ऊनी पोशाकें और गर्म बिस्तर सेट उपलब्ध कराए गए हैं. उन्होंने कहा कि “लोग ठाकुर जी की सेवा में कोई कमी नहीं रखना चाहते, इसलिए पोशाक, रजाई, गद्दे और खास इत्र खूब बिक रहे हैं. हर बजट के अनुसार सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है.”श्रद्धालुओं में उत्साह, बढ़ रही विशेष खरीदारीमथुरा दर्शन के लिए दूर-दूर से आ रहे श्रद्धालु भी अपने आराध्य के लिए सर्दियों की विशेष तैयारी कर रहे हैं. भक्तों का कहना है कि “जिस तरह हम सर्दी में गर्म कपड़े पहनते हैं, वैसे ही हमारे ठाकुर जी भी आरामदायक और गरम पोशाकों में रहें, यह जरूरी है.” इसी भावना के चलते बाजार में इस समय धार्मिक सामग्री की खरीदारी शबाब पर है.Click here to add News18 as your preferred news source on Google.न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :Mathura,Uttar PradeshFirst Published :December 04, 2025, 18:25 ISThomeuttar-pradeshश्रद्धा का अनोखा स्वरूप: भक्तों ने सजाया गोपाल को गर्माहट देने वाला श्रृंगार
