हार्वर्ड से MBA के लिए छोड़ी 90 लाख की नौकरी, 6 महीने में 400 कंपनियों ने किया रिजेक्ट, अब गूगल ने बना दिया PM

Abhijay Arora Success Story: भारतीय कंटेंट क्रिएटर अभिजय अरोड़ा चर्चा में हैं. दुनिया के टॉप बिजनेस स्कूल से एमबीए करने के लिए उन्होंने 90 लाख सालाना वाली शानदार नौकरी छोड़ दी थी. जानिए अब अभिजय अरोड़ा क्या कर रहे हैं

नई दिल्ली (Abhijay Arora Success Story). गूगल में नौकरी का सपना हर कोई देखता है. कुछ अपनी मेहनत और लगन से इसे साकार भी कर लेते हैं. अभिजय अरोड़ा इसी धैर्य का उदाहरण हैं. गूगल में नौकरी कर रहे अभिजय अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर की है. आप इसे स्ट्रगल स्टोरी यानी उनके संघर्ष की गाथा भी कह सकते हैं. अभिजय अरोड़ा स्विट्जरलैंड में 90 लाख सालाना की नौकरी कर रहे थे. लेकिन उनके सपने इससे भी बड़े थे.

इतनी हाई सैलरी वाली नौकरी छोड़ने का फैसला ले पाना आसान नहीं होता है. हालांकि अभिजय अरोड़ा ने यह रिस्क लिया. वह एमबीए करना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने 90 लाख सालाना सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी. फिर एमबीए के लिए दुनिया के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में एडमिशन लिया. उनका असल संघर्ष इसके बाद ही शुरू हुआ. उन्हें लगा था कि हार्वर्ड से निकलते ही उनके पास नौकरियों की झड़ी लग जाएगी. लेकिन हुआ इसका उल्टा. वह लंबे समय तक बेरोजगार रह गए.6 महीने तक नहीं मिली नौकरीएमबीए से पहले अभिजय अरोड़ा का करियर ग्राफ ऊंचाई पर था. एमबीए की डिग्री मिलने के बाद वह इससे भी बेहतर की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन उन्हें कई स्तरों पर निराशा हाथ लगी. उन्हें 6 महीनों तक बेरोजगार रहना पड़ा. वह जहां भी नौकरी के लिए आवेदन करते, वहीं से उन्हें निराश होना पड़ता. अभिजय अरोड़ा ने अपने वायरल पोस्ट में बताया कि इन 6 महीनों में उन्होंने लगभग 400 कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन किया था और सबने उन्हें रिजेक्ट कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!