ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने रचाई शादी, बन गया एक नया रिकॉर्ड, कौन है दुल्हन?

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और जोडी हेडन ने कैनबरा के ‘द लॉज’ में शादी की, जो देश में पद पर रहते हुए किसी PM की पहली शादी है. समारोह में परिवार और करीबी नेता शामिल हुए. दोनों 2020 में मिले थे और 2024 में सगाई हुई थी.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस और उनकी पार्टनर जोडी हेडन आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बंध गए हैं. यह शादी इसलिए भी खास है क्योंकि अल्बनीस के नाम एक रिकॉर्डन बन गया है. दरअसल यह पहली बार है जब किसी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने पद पर रहते हुए विवाह किया है. राजधानी कैनबरा स्थित प्रधानमंत्री निवास ‘द लॉज’ में शनिवार को यह खूबसूरत समारोह हुआ जो पूरी तरह निजी, सादगी भरा और भावनाओं से भरा रहा.

दोनों ने क्या पहन रखा था?दुल्हन जोडी ने सफेद, लॉन्ग-स्लीव गाउन पहना जिसे सिडनी के डिजाइनर ‘रोमांस वास बॉर्न’ ने तैयार किया था. वह अपने माता-पिता बिल और पॉलिन हेडन के साथ वेन्यू में दाखिल हुईं. बैकग्राउंड में बेन फोल्ड्स का रोमांटिक गीत ‘द लकियस्ट’ बज रहा था. दूल्हे अल्बनीज ने एमजे बेल का क्लासिक ब्लैक सूट पहना. शादी की कसमें खाने के बाद दोनों मुस्कुराते हुए से बाहर निकले. माहौल पूरी तरह फिल्मों जैसा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!