Trump की एक शॉकिंग रिकॉर्डिंग को लेकर नया बवाल खड़ा हो गया है, जिसमें कथित तौर पर वो खुद पर हुए हत्या के प्रयास के बारे में बात करते सुने गए. दावा किया जा रहा है कि इस रिकॉर्डिंग को सुनने के बाद इतिहास पलट सकता है. रिपोर्टर ने ट्रंप को बिना बताए इस रिकॉर्डिंग की साजिश को अंजाम दिया था.
वॉशिंगटन: वो भयानक वीडियो याद है, जिसमें ट्रंप स्टेज पर खड़े थे और एक गोली सांय से आई और उनके कान के पास से गुजर गई. ट्रंप की जान बाल-बाल बच गई लेकिन पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया. ट्रंप की हत्या की कोशिश को लेकर तमाम तरह की कॉन्सपिरेसी थ्योरी वायरल हो गईं. वहीं, इस बवाल का भूत एक बार फिर से जाग गया है. इस बार ट्रंप की सीक्रेट रिकॉर्डिंग का मामला सामने आया है. एक रिपोर्टर ने हत्या की कोशिश को लेकर ट्रंप का ऐसा स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिया था जो कथित तौर पर ‘इतिहास बदलने’ की ताकत रखता है.
सीक्रेट रिकॉर्डिंग में क्या बोल गए ट्रंप?मिड डे के मुताबिक ये कारनामा अमेरिका की जानी-मानी पत्रकार ने ओलिविया नुजी किया और उनके रिकॉर्डिंग कांड का खुलासा एक्स बॉयफ्रेंड रयान लिजा ने किया है. पत्रकार ओलिविया नुजी ने कथित तौर पर एक स्केच आर्टिस्ट को ट्रंप के घर भेजा था और उसी ने ट्रंप की सीक्रेट रिकॉर्डिंग की थी. इस रिकॉर्डिंग में ट्रंप अपने ऊपर हुए हमले और हत्या के प्रयास को लेकर बात करते सुने गए. रयान लिजा का दावा है कि ट्रंप ने जो कुछ भी कहा, वह इतिहास की हमारी समझ को बदल सकता है. हालांकि, ये रिकॉर्डिंग अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है.यह रिकॉर्डिंग अवैध हो सकती है क्योंकि फ्लोरिडा में दोनों पक्षों की सहमति के बिना रिकॉर्ड करना गैरकानूनी माना जाता है.
