रोजाना बांटे 30 फ्री वड़ा पाव, आज हो रही बंपर कमाई, 6 साल में खड़ा किया ₹90,000 मुनाफे वाला का बिजनेस

Success Story: कल्याण के प्रवीण घारे ने 6 साल पहले छोटे वड़ा पाव स्टॉल से शुरुआत की और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक साल तक रोज 30 वड़ा पाव मुफ्त बांटे. उनकी मेहनत और अनोखी रणनीति के चलते आज उनका कारोबार हर महीने करीब 90,000 रुपये मुनाफा कमा रहा है.

Success Story: कहते हैं कि अगर इरादा मजबूत हो तो छोटे से छोटा काम भी बड़ा बन जाता है. इस कहावत को महाराष्ट्र के कल्याण के प्रवीण घारे ने सच कर दिखाया है. पेशे से शिक्षक रहे प्रवीण ने 6 साल पहले अपने पिता के साथ मिलकर एक छोटे से वड़ा पाव स्टॉल की शुरुआत की थी. शुरुआत में ग्राहक कम थे और दुकान पर आने वाले लोगों की गिनती भी उंगलियों पर होती थी, लेकिन प्रवीण ने हिम्मत नहीं हारी.

धीमी शुरुआत देखकर कई लोग पीछे हट जाते हैं, लेकिन प्रवीण ने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. उन्होंने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक अनोखी और साहस भरी रणनीति अपनाई. इसके तहत लोगों को एक साल तक रोजाना 30 वड़ा पाव बिल्कुल मुफ्त देना था. यह कदम रिस्क भरा था, लेकिन ग्राहकों को उनके वड़ा पाव का स्वाद इतना पसंद आया कि धीरे-धीरे दुकान की पहचान बनती गई. यह फ्री वड़ा पाव रणनीति उनके बिजनेस के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!