Arjun Singh and Jagannath Mishra Removed From CM Post: कर्नाटक में सीएम सिद्दारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच तकरार चरम पर है. कांग्रेस हाईकमान भी कोई स्पष्ट फैसला नहीं ले पा रहा है. लेकिन, एक दौर ऐसा भी था जब कांग्रेस का यही हाईकमान कई घंटों में सीएम बदलता था. उसने अर्जुन सिंह जैसे कद्दावर नेता को मध्य प्रदेश का सीएम बनाने के कुछ ही घंटों के भीतर पद से हटा दिया था. इसी तरह बिहार में जगन्नाथ मिश्रा को भी इंदिरा गांधी ने एक झटके में सीएम पद से हटा दिया था.
Arjun Singh and Jagannath Mishra Removed From CM Post: कर्नाटक में सीएम सिद्दारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार के बीच जारी टकराव के बीच यह साफ हो चुका है कि राहुल गांधी की कांग्रेस हाईकमान ने अब अपनी हनक खो दी है. वरना, एक ऐसा भी दौर था जब कांग्रेस हाईकमान दूध से मक्खी की तरह अपने सीएम बदलती थी. सिद्दारमैया और डीके के बीच का ताजा विवाद राहुल गांधी की कांग्रेस के लिए कुछ नया नहीं है. बीते करीब एक दशक में ऐसे कई मौके आए हैं जब कांग्रेस हाईकमान पूरी तरह पंगू दिखा है. बात मध्य प्रदेश से शुरू करते हैं जहां कमलनाथ और उस वक्त कांग्रेस में सीएम पद के दावेदार रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच सुलह कराने में हाईकमान विपल रहा.
फिर राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तकरार में सरकार गंवाने तक की नौबत आ गई. वो तो अशोक गहलोत थे जिन्होंने अपने दम पर अपनी सरकार बचा ली. ऐसी ही स्थिति छत्तीसगढ़ में देखी गई. 2018 में भूपेश बघेल सीएम बने लेकिन उनके पूरे कार्यकाल में टीएससी देव के साथ टकराव ने पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचाया. नतीजतन 2023 में वहां से भी कांग्रेस की सरकार बेदखल हो गई. इस सभी घटनाओं में राहुल गांधी की कांग्रेस का हाईकमान लगातार विफल साबित हुआ है.
