वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि स्टेज पर दूल्हा अपनी खूबसूरत दुल्हन को देखकर नर्वस हो जाता है. वहीं, बगल में खड़ी भाभी हंसती रहती हैं. दोनों की जोड़ी को देखकर लोग भद्दे कमेंट्स करने लगे तो कमेंट सेक्शन को ही बंद करना पड़ गया.
सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर कभी हैरानी होती है, तो कभी मजा आता है. इनमें से किसी वीडियो में दूल्हा-दुल्हन धमाकेदार डांस से लोगों का दिल जीत लेते हैं, तो किसी वीडियो में मंडप से दुल्हन को उसका प्रेमी लेकर फरार हो जाता है. कई बार तो बेमेल जोड़ियों की वजह से भी वीडियो वायरल हो जाता है. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं. इस वीडियो में स्टेज पर दूल्हा अपनी भाभी के साथ खड़ा है और दुल्हन का इंतजार कर रहा होता है. इस दौरान दूल्हा थोड़ी नर्वस दिखता है, तब समझ नहीं आता कि आखिर मामला क्या है. लेकिन जैसे ही दुल्हन का खूबसूरत चेहरा दिखाई देता है, वैसे ही दूल्हे के नर्वस होने का राज पता चल जाता है.
