सेरेना केली (Serena Kelly) नाम की एक महिला ने चौंकाने वाला दावा किया है कि जब 3 साल की थी, तभी मां ने जबरन उनकी शादी उनके खुद के दादाजी से करवा दिया था. यह रिश्ता सेरेना के गर्भ में आते ही तय हो गया था. ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ नामक पंथ में जन्मी सेरेना का जीवन शुरू से ही सामान्य होने की कोई उम्मीद नहीं थी.
दुनिया में ऐसे कई पंथ (Cults) और धार्मिक समूह मौजूद रहे हैं, जिनके नियम और क्रूर प्रथाएं समाज के लिए भयानक होती हैं. ऐसी ही एक दुखद कहानी है सेरेना केली (Serena Kelly) की, जिसने जन्म लेने से पहले ही एक सामान्य जीवन की संभावना खो दी थी, क्योंकि उसका जन्म ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ नामक कुख्यात पंथ में हुआ था. यह पंथ अपने यौन शोषण, दुर्व्यवहार और विचित्र नियमों के लिए कुख्यात था, जहां बच्चों का बचपन बुरी तरह से कुचला जाता था. पंथ के सिद्धांतों और संस्थापक की अंधेरगर्दी का सबसे भयानक उदाहरण तब सामने आया जब सेरेना केली को महज तीन साल की छोटी उम्र में सफेद कपड़े पहनाकर पंथ के संस्थापक और उपदेशक, डेविड बर्ग (David Berg) से शादी करने के लिए मजबूर किया गया. यह क्रूर विवाह तब हुआ, जब बर्ग (जो खुद को पंथ के सदस्यों का दादा जी कहलवाता था) की उम्र सेरेना से 65 साल ज्यादा थी.
