भाई-बहन के बीच जीजा ने मारी एंट्री, रास्ते में लगा लिए दो-दो पैग, फिर जो हुआ, सुनकर पुलिस का दिमाग भी गया चकरा

Delhi Crime News: दिल्ली के स्वरूप नगर में एक जीजा ने अपने ही साले की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी. अनीस पाल ने साले योगेंद्र की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया. लेकिन दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

नई दिल्ली. राजधानी के शांत माने जाने वाले स्वरूप नगर इलाके में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की पवित्रता को खून से धब्बेदार कर दिया. पारिवारिक रंजिश का ऐसा खौफनाक अंत जिसमें जीजा ने अपने ही साले की जान बड़ी बेरहमी से छीनी. बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में जीजा ने साले को घूमने के बहाने कार में बिठाया और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी. हत्यारे ने इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के लिए मृतक के कपड़े उतारकर शव को एक नाले में फेंक दिया. लेकिन पुलिस ने जांच में तेजी लाते हुए सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!